जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में हर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से जल जीर्वेन मिशन अंतर्गत ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना आष्टा - रानीपुरा, ब्लॉक सीहोर, जिला सीहोर के अंतर्गत उन्मुखीकरण क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सामुदायिक भवन अहमदपुर में किया गया।
कार्यशाला का आयोजन कार्यान्वयन सहायक संस्था आउटरीच सोशल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसके पश्चात् कार्यान्वयन सहायक संस्था आउटरीच सोशल आर्गेनाईजेशन की सचिव सुश्री नयन राय जी द्वारा सभी उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया, कार्यक्रम में लगभग 25 ग्राम पंचायतों के 45 ग्रामों के ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के अध्यक्ष, सचिव, रोजगार सहायक, समिति सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं की उपस्तिथि प्रमुख रूप से रही।
मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित की एस. क्यू. सी टीम से श्री सुनील बगर जी एवं नरेंद्र राठौर जी द्वारा सभी समिति सदस्यों को कार्यशाला में मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित के द्वारा संचलित की जा रही ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना आष्टा - रानीपुरा के बारे में जानकारी दी गई, उन्होंने बताया की इस योजना के अंतर्गत सीहोर ब्लॉक के 197 ग्रामों को इस योजना में सम्मिलित किया गया है और शीघ्र ही माँ नर्मदा जी का जल प्रत्येक गांव में पहुंचाया जायेगा, साथ ही उन्होंने विस्तार से जल जीवन मिशन के उद्देश्यों, ग्राम स्तर पर प्रबंध एवं संचालन के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समितियों के गठन, प्रबंधन तथा संचालन के बारे में जानकारी दी।
साथ ही संस्था द्वारा सभी को जल के प्रति अति संवेदनशील होने की बात कही जिससे आने वाले समय में हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एवं पर्याप्त जल मिल सके। प्रत्येक ग्रामीण परिवार को किफायती एवं शुद्ध स्वच्छ नियमित दीर्घकालीन आधार पर निर्धारित गुणवत्ता वाली पेयजल आपूर्ति हेतु मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित के लक्ष्य के बारे में बताया गया।
पेयजल योजना का सफल संचालन, मरम्मत, रखरखाव और समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया साथ ही जन सहयोग के माध्यम से अंशदान एवं जल कर की राशि के बारे में बताया गया इसके लिए समितियों से सहयोग की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव सुश्री नयन राय जी द्वारा सभी का कार्यक्रम में उपस्थित होने हेत धन्यवाद किया गया, साथ ही मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित की एस. क्यू. सी टीम से श्री सुनील नगर जी एवं नरेंद्र राठौर जी का विशेष रूप से धन्यवाद किया एवं सफल कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आउटरीच सोशल आर्गेनाईजेशन की टीम आफताब अंसारी, अर्जुन परमार, संध्या पंसारी एवं नमन बुनकर जी के सहयोग के लिए उन्हें शुभकामनाये दी गयी एवं सभी के भोजन के बाद सफलतापूर्वक कार्यक्रम का समापन किया गया।

0 Comments