युवा संगम रोजगार मेले में 572 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन 382 युवाओं को मंच से वितरित किए गए ऑफर लेटर



सीहोर, 09 सितम्बर 2025-26    जिला रोजगार कार्यालय सीहोर एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहगंज के द्वारा शासकीय महाविद्यालय शाहगंज में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में रहे।

      मेले में 782 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। इसमें शामिल 18 कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एवं चयन की प्रक्रिया संपन्न की गई, जिसमें 572 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों में से 382 युवाओं को मंच से ऑफर लेटर वितरित किए गए।

    मेले में एसएसआर एवं ग्लोबल स्किल पार्क, भोपाल के प्रतिनिधियों ने युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन और कौशल विकास के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बुधनी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा, शाहगंज नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सोनम भार्गव, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा, श्री एलडीएम जयदीप भट्टाचार्य, आईटीआइ के प्रचार्य श्री भूपेंद्र चांदेकर, जिला रोजगार अधिकारी श्री कमलेश पटेल सीहोर उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments