सीहोर। गत छह सितंबर से जारी स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की स्मृति में राज्य स्तर अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में सोमवार को तीन मैच खेले गए, रायसेन और बालाघाट के मध्य मैच खेला गया था। इसमें रायसेन की टीम विजय रही और दूसरा मैच जबलपुर और सिंगरौली के मध्य खेला जिसमें जबलपुर ने 0-1 से जीत हासिल की और तीसरा मैच मंडला-शाजापुर के मध्य एक तरफा मुकाबला खेला गया। इसमें मंडला 4-1 से विजय रही।
भोपाल पहुंचा फाइनल में
रोमांचक सेमीफाइनल इंदौर विरुद्ध भोपाल के मध्य खेला गया, मैच अंतिम समय तक 0-0 की बराबरी पर रहा मैच का फैसला पेनल्टी किक द्वारा किया गया जिसमें भोपाल 3-2 से विजय रही। इसके अलावा पहला मैच जबलपुर विरुद्ध सिंगरौली के मध्य खेला गया जिसमें जबलपुर 1-0 से विजय रही जबलपुर की तरफ से अशालीन ने 1 गोल किया प्रतियोगिता में दूसरा मैच मंडला विरुद्ध शाजापुर के मध्य खेला गया जिसमें मंडला 4-1 से विजय रही मंडला की तरफ से मैट्रिक ने 2 गोल किए सिद्धार्थ ने 2 गोल किए शाजापुर की तरफ से आयुष ने 1 गोल किया प्रतियोगिता में तीसरा मैच बालाघाट-रायसेन के मध्य खेला गया जिसमें रायसेन 8-0 अक्षत ने 5 गोल किए युवराज ने 3 गोल किए।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आज होने वाले मुकाबले
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में दो मैच खेले जाऐंगे। इसमें पहला मैच दोपहर दो बजे छिंदवाड़ा-बालाघाट और दूसरा मैच दोपहर तीन बजे खंडवा-रायसेन के मध्य शहर के आवासीय खेलकूद मैदान पर किया जाएगा।
0 Comments