विश्व कल्याण के लिए बरखेड़ा में किया गया दुर्लभ जड़ी बूटियां से हवन


सीहोर। ग्राम बरखेड़ा में श्रीगणेश जन्मोत्सव इस वर्ष अत्यंत भव्य, भक्तिमय और अलौकिक रूप से आयोजित किया गया है श्रीगणेश युवा उत्सव समिति के अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि गणेश चतुर्थी के इस परम पावन महापर्व पर संपूर्ण बरखेड़ा धाम को आध्यात्मिक चेतना और भक्ति के रंग में रंगने हेतु व्यापक तैयारियां ग्राम वासियों द्वारा की गई की गई थी आयोजन में उपाध्यक्ष गोलू विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष अमन पाटीदार, सचिव सुजल पाटीदार तथा ग्रामवासियों की उपस्थिति में शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में विश्व कल्याण और क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना के साथ सर्वप्रथम शिव परिवार का षोडशोपचार विधि से पूजा अर्चना की l इस अवसर पर 'गौ माता' की सेवा और संरक्षण का पवित्र संकल्प भी समस्त श्रद्धालुओं को दिलाया जाएगा। भगवान शिव शक्ति नंदन प्रथम पूज्य भगवान गणेश को मोदक और ऋतुफलों का दिव्य भोग समर्पित किया। प्रातः काल में सुप्रसिद्ध भजन मंडलियों द्वारा हरिनाम संकीर्तन और भव्य महाआरती संपन्न हुई l शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के दिन विश्व कल्याण की भावना से विशेष वैदिक यज्ञ आयोजित किया l उपस्थित ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्र उच्चारित कर यज्ञ कुंड में नवग्रह समिधा, दुर्लभ जड़ी-बूटियों एवं दिव्य औषधियों की आहुतियां देकर यज्ञ संपन्न करवाया गया l


Post a Comment

0 Comments