बसपा सीहोर में संगठनात्मक बदलाव, कोमल नागर बने जिलाध्यक्ष संजीव बौद्ध को विदिशा लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी, नई जिला कार्यकारिणी घोषित


सीहोर। बहुजन समाज पार्टी जिला सीहोर के तत्वावधान में 14 सितंबर 2026 को बायपास स्थित विश्राम गृह में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि बसपा मध्यप्रदेश के इंदौर-भोपाल जोन प्रभारी कमलेश कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विदिशा लोकसभा प्रभारी संजीव बौद्ध एवं भोपाल लोकसभा प्रभारी अनोखीलाल मालवीय उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कोमल नागर ने की, जबकि संचालन नरसिंह भारती ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमलेश कुमार ने सीहोर जिले में पार्टी के संगठनात्मक बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव बौद्ध को विदिशा लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर कोमल नागर को बहुजन समाज पार्टी जिला सीहोर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। नवीन भैरवे को जिला उपाध्यक्ष, डी.बी. बड़ोदिया को जिला महासचिव, नरसिंह भारती को जिला सचिव, एन.पी. सागर को जिला कोषाध्यक्ष तथा बद्रीलाल कटारिया एवं धनराज थरेले को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बैठक में बसपा सीहोर नगर अध्यक्ष रामस्वरूप भारती सहित जगदीश गौर, राकेश बौद्ध, धर्मेंद्र कचनारिया, कमल कौरवे, राजकमल सागर, प्रकाश दोहरे, वीरू जाटव, काशीराम बर्द, बलराम पैठारी, रमेश डोंगरे, अभिषेक नागर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments