सीहोर। माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर सीहोर सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटक एवं गीतों ने सभी का मन मोह लिया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षक के जीवन में महत्व, उनके समर्पण एवं विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं, मधुर गीतों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में सुंदर विचार एवं भावपूर्ण संबोधन प्रस्तुत किए। छात्राओं द्वारा शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विनीत गाबा जी, उपप्रबंधक श्री संदीप मौर्य जी, प्रशासक श्री अशोक त्रिपाठी जी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला होते हैं और विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कार्यक्रम का संपूर्ण सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री लोकेश बहादुर सिंह जी एवं विद्यालय की की छात्राएं रोशनी और राजनंदनी के द्वारा किया गया।

0 Comments