आज से तीन दिवसीय मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं का होगा समाधान


सीहोर। महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल अस्पताल सीहोर में आज से तीन दिवसीय मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर शुरू हो रहा है। शिविर का आयोजन 7, 8 एवं 9 सितंबर को गंगा आश्रम स्थित अटल अस्पताल में किया जाएगा। शिविर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक महिलाओं की जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहेगा।


शिविर में बच्चेदानी (गर्भाशय) का बाहर आना, बच्चेदानी या अंडाशय में गांठ, अत्यधिक अथवा अनियमित मासिक धर्म, लंबे समय से दवाइयां लेने के बाद भी आराम नहीं मिलना और पेशाब से संबंधित समस्याओं सहित विभिन्न स्त्री रोगों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में अनुभवी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की देखरेख में आवश्यक जांच एवं उपचार के साथ आधुनिक तकनीकों से ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। विशेष शिविर अवधि में ऑपरेशन रियायती दरों पर किए जाएंगे। मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। अस्पताल प्रबंधन ने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं जांच का लाभ उठाने की अपील की है।


Post a Comment

0 Comments