सीहोर। ग्राम फूल मोगरा थाना मण्डी तहसील व जिला सीहोर अनुसुचित जाति मालवीय समाज की 12 एकड़ पट्टे की भूमि राजाराम, कैलाश, जीवन पिता स्व.फकीरचंद मालवीय एवं महेश पिता नंदकिशोर मालवीय को शासन द्वारा शाकसीय पट्टा प्रदान किया गया था। जिस पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फरीदा बी, सलीम बैग द्वारा विगत् 15 वर्षों से अनाधिकृ़त रूप से कब्जा कर फसल ली जा रही थी। जिले के कलेक्टर डॉ. के.बालागुरु, अनुविभागीय अधिकारी तनमय वर्मा, तहसीलदार आकाश महंत, अविनाश सोनानिया, धनजी मालवीय द्वारा धारा 250 के आदेश कर दलितों को मौके पर भूमि पर कब्जा दिलाये जाने के आदेश दिये गये।
आदेश के पालन में मण्डी पुलिस बल व राजस्व निरीक्षक विरेन्द्र वर्मा तथा पटवारी श्रीमती शिवानी काशलीवाल द्वारा ग्राम फूल मोगरा पहुंचकर कोटवार मोहन तथा मौके पर उपस्थित ग्राम वासियों के समक्ष भूमि चिन्हित को चिन्हित कर कब्जा दिलाया गया। उक्त भूमि को वापस दिलाये जाने के लिये दलित नेता नरेन्द्र खंगराले द्वारा विगत् पांच वर्षों से जिला प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा था। काफी प्रयास के बाद दलितों को भूमि पर कब्जा दिलाया गया, जिससे दलित मालवीय समाज द्वारा जिला प्रशासन की भूरी-भूरी प्रशंसा कर हर्ष व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से तत्कालीन पार्षद श्रीमती आरती नरेन्द्र खंगराले, पूर्व सरपंच ग्राम फूल मोगरा नन्द किशोर मोलवीय, अविनाश, दीपक सोनकर, आर्यन विनोद, दीपक, राजकुमार, सचिन, गोलू एवं जमना बाई, सुनीता बाई, रामप्यारी बाई, शारदा बाई, हेमलता मालवीय तथा अनेकों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

0 Comments