एक्स सर्विस मैंन लीग सीहोर के द्वारा मनाई गई सिल्वर जयंती मिलन समारोह


सीहोर। एक्स सर्विस मैंन लीग सीहोर द्वारा आयोजित किया गया 25 वी वर्षगठ सिल्वर जयंती मिलन समारोह शहर के आवासीय खेलकूद विद्यालय में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस संबंध में मीडिया प्रभारी मुकेश इटावदिया ने बताया की मिलन समारोह बच्चों के द्वारा अनेक रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रस्तुत की गई विशेष अतिथि के रूप में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजीव खत्री 21 कोर हैडक्वाटर राजू महादेव के सूबेदार मेजर साहू उपस्थित रहे। वहीं डॉ गगन नामदेव अश्विन शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, जुगल पटेल उपस्थित रहे मुख्य अतिथियों द्वारा वीर नारियों का सम्मान किया गया जिले के सभी पूर्व सैनिकों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया कर्नल राजीव खत्री द्वारा महिलाओं रक्षा एवं उनके उत्थान पर जोर दिया।

 कार्यक्रम का संचालन विभाग अनिल वर्मा के द्वारा किया गया और कार्यक्रम में आप विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया समारोह में विशेष भागीदारी सूबेदार मेजर दिनेश परमार कैसे विश्वकर्मा, आर्यन राठौड़, हवलदार राजेश वर्मा दिनेश वर्मा, आर्य के अलावा सभी पूर्व सैनिक उपस्थित रहे समारोह राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुई


Post a Comment

0 Comments