सीहोर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा हसन में पदस्थ अतिथि शिक्षक की उपस्थिति को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस मामले को लेकर ग्राम वासियों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को भी शिकायत दर्ज कराई गई है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। अतिथि शिक्षक की वास्तविक उपस्थिति और विद्यालय के उपस्थिति रिकॉर्ड में अंतर है। संबंधित अवधि के मैनुअल उपस्थिति रजिस्टर, ई-अटेंडेंस अथवा बायोमेट्रिक रिकॉर्ड तथा विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की गई है।
ग्राम वासियों का कहना है कि यदि रिकॉर्ड की जांच की जाए तो 24 जुलाई को अतिथि शिक्षक की विद्यालय में उपस्थिति और प्रवेश-निकास की स्थिति स्पष्ट हो सकती है। इसके अलावा नियुक्ति, कार्यभार ग्रहण, मानदेय भुगतान और अन्य संबंधित दस्तावेजों की भी जांच किए जाने की मांग की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी दिए जाने के बाद अब तक जांच शुरू नहीं कराई गई है।ऐसा लग रहा है कि लापरवाह अतिथि शिक्षक को विभागीय स्तर पर संरक्षण दिया जा रहा है। ग्राम वासियों ने लापरवाह अतिथि शिक्षक पर जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

0 Comments