जिला पंचायत सीईओ ने की छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता के लंबित प्रकरणों की समीक्षा लंबित प्रकरणों का सात दिवस में निराकरण करने के दिए निर्देश



सीहोर, 24 अगस्त 2026    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव की अध्यक्षता में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता के कॉलेज एवं नोडल स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति से संबंधित प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

   बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने निर्देश दिए कि जिन कॉलेज एवं नोडल स्तर पर छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता से संबंधित प्रकरणों की पेंडेंसी अधिक है, वे सभी लंबित प्रकरणों का सात दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता का लाभ समय पर मिले, इसके लिए लंबित प्रकरणों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

     बैठक में अनुपस्थित संस्था प्रभारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित संस्था प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। जिला पंचायत सीईओ ने छात्रवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक श्री अरविंद कुशवाह और पिछड़ा वर्ग विभाग की सहायक संचालक श्रीमती दिव्या राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


 



Post a Comment

0 Comments