राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकली साइकिल रैली, खिलाड़ियों ने दिया फिटनेस का संदेश



सीहोर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग सीहोर द्वारा 28 अगस्त 2026 को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साइकिल रैली का शुभारंभ खेल अधिकारी रूबिका दीवान ने हरी झंडी दिखाकर किया।


खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत 28 से 30 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से खिलाड़ियों को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही फिटनेस एवं खेल कौशल विकास से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही विभिन्न आयु वर्ग के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।


साइकिल रैली के माध्यम से खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों ने स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और खेलों के महत्व का संदेश दिया। रैली में खेल अधिकारी रूबिका दीवान, युवा समन्वयक प्रमोद उइके, हॉकी कोच रसूल सिद्दीकी, फुटबॉल कोच सुयश कन्नौजिया, फुटबॉल संघ के सचिव मनोज अहमद, बॉक्सिंग कोच रेखा कुशवाहा, पवन पहलवान, बाबूजी परज बाबू सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी शामिल हुए।



Post a Comment

0 Comments