सीहोर। चुनाव में कांग्रेस को मिली शानदार जीत के बाद शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ विजय उत्सव मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती की उपस्थिति में शहर के कोतवाली चौराहे पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-धमाकों की थाप पर जश्न मनाया।
विजय उत्सव के दौरान कोतवाली चौराहे पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी से क्षेत्र गूंज उठा। उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने खुशी में जमकर आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। इस दौरान पूरा माहौल कांग्रेसमय नजर आया।
कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ 'कांग्रेस पार्टी जिंदाबादÓ, 'राहुल गांधी जिंदाबादÓ और 'जीतू पटवारी जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से विजय समारोह में काफी देर तक उत्सव का माहौल बना रहा।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि यह जीत कांग्रेस के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की मेहनत और दतिया की देवतुल्य जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने दतिया के विकास, सच्चाई और बदलाव के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ जमीन पर संघर्ष करता रहा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के परिणामस्वरूप कांग्रेस को यह सफलता मिली है।
यह जीत केवल शुरुआत है। कांग्रेस जनता द्वारा जताए गए विश्वास को कभी टूटने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि दतिया के विकास, जनहित और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहेंगे और जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कांग्रेस की जीत को जनता की जीत बताते हुए आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। विजय उत्सव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
विजय उत्सव में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में नागरिकगण एवं कांग्रेस समर्थक भी कोतवाली चौराहे पर पहुंचे और जीत की खुशी में शामिल हुए।
इस मौके पर प्रमुख से राजेन्द्र वर्मा, राजाराम बड़े भाई, रमेश गुप्ता, सुनील दुबे, ओम बाबा राठौर, हफीज चौधरी, प्रेमनारायण परमार, हसीन कुरैशी, घनश्याम मीणा, नरेन्द्र खंगराले, निशांत वर्मा, सलीम कुद्दुसी, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, संतोष मालवीय, विनवेश चौहान, मुकेश ठाकुर, सोनु विश्वकर्मा, पंकज शर्मा, मोनू शर्मा, मनीष मेवाड़ा, तनिष्क त्यागी, शुभम त्यागी, यश यादव, अनुभव सेन, अक्षत, आयूष मेवाड़ा, राजेन्द्र राजपूत, जनित परमार, अरबाज खान, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नागरिकगण उपस्थित है।

0 Comments