श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान, सीहोर के पॉलीटेक्निक के तत्वाधान में छह दिवसीय अटल संकाय विकास कार्यक्रम का चतुर्थ दिवस संपन्न


सीहोर। श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान, सीहोर के पॉलीटेक्निक (इंजीनियरिंग) विभाग द्वारा अटल (एआईसीटीई प्रशिक्षण एवं अधिगम) अकादमी के अंतर्गत आयोजित छह दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस विभिन्न तकनीकी विषयों पर महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के ब्लॉक-01 स्थित सीआईडीसी कक्ष, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस विशेषज्ञ वक्ता के रूप में डॉ. संतोष राय, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसआरएम इंस्टीट्यूट, भोपाल ने सहभागिता की और एफडीपी के अंतर्गत प्रतिभागियों को विषयगत एवं तकनीकी व्याख्यान प्रदान किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पॉलीटेक्निक इंजीनियरिंग की प्राचार्य एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रियंका झवर द्वारा डॉ. संतोष राय का स्वागत किया गया। इसके पश्चात सह-समन्वयक श्री त्रिवेणी सिंह ने संकाय विकास कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं अब तक आयोजित विभिन्न तकनीकी सत्रों के संबंध में जानकारी प्रदान की। यह विकास कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. मुकेश तिवारी के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के आगामी दिवसों में भी विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक इंजीनियरिंग, तकनीकी नवाचार एवं उभरते हुए विषयों से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रियंका झवर द्वारा सभागार में उपस्थित प्रतिभागियों से विशेषज्ञ वक्ता डॉ. संतोष राय का परिचय कराया गया। इसके उपरांत डॉ. संतोष राय ने एफडीपी के अंतर्गत अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए विषय से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी, नवीन अवधारणाओं एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ विषयगत जानकारी साझा करते हुए आधुनिक तकनीकी परिदृश्य में नवीन ज्ञान एवं कौशल के महत्व को रेखांकित किया।

छह दिवसीय इस संकाय विकास कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों, नवीनतम तकनीकी ज्ञान एवं उभरते हुए क्षेत्रों से जोड़ना तथा उनके शिक्षण, अनुसंधान एवं व्यावसायिक कौशल को और अधिक सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन श्रीमती रुचि चौहान द्वारा किया गया। उनके कुशल संचालन एवं समन्वय से कार्यक्रम की गतिविधियां व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न हुईं।


Post a Comment

0 Comments