सीहोर 29 अगस्त 2026 सीहोर के बढ़िया खेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 3 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री बालागुरु के. एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मंच, बैठक व्यवस्था, आवागमन, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं एसपी ने अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एएसपी श्री प्रशांत चौबे, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)
0 Comments