बैठक में आगामी 13 अगस्त को वीर दुर्गादास राठौर जयंती के अवसर पर निकाले जाने वाले भव्य चल समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जयंती समारोह को सफल, भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
जयंती अध्यक्ष छोटे प्रिंस राठौर ने बताया कि वीर दुर्गादास राठौर जी की जयंती के अवसर पर समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा युवाओं एवं बच्चों में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें कुश्ती प्रतियोगिता, कबड्डी, क्रिकेट, रंगोली, मेहंदी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सहित अन्य आयोजन शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए बैठक में अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई।
भव्य एवं अनुशासित आयोजन बनाने का लिया संकल्प
बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि वीर दुर्गादास राठौर जी का जीवन साहस, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला चल समारोह समाज की एकता एवं गौरव का प्रतीक बने, इसके लिए सभी सामाजिक बंधुओं को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जयंती समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को वीर दुर्गादास राठौर जी के शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण से परिचित कराने का अवसर भी है। समाज की युवा पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक एकता एवं राष्ट्रहित की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
बैठक में समाज के वरिष्ठजन एवं युवा रहे मौजूद
बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी राजेश राठौर, समाज अध्यक्ष रामचंद्र राठौर, राष्ट्रीय युवा संगठन अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, महामंत्री पूरन राठौर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर बाबा, देवेंद्र राठौर, मंत्री राजकुमार राठौर, पार्षद कमलेश राठौर, अर्जुन राठौर, विवेक राठौर, पूर्व पार्षद पवन राठौर, सुरेंद्र राठौर, पूर्व सरपंच दीपेश राठौर, हरीश राठौर, हिरदेश राठौर, युवा अध्यक्ष भानु राठौर, महामंत्री दीपांशु राठौर, मोंटी राठौर, तरुण राठौर, गोलू राठौर सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं युवा उपस्थित रहे।
महिला मंडल अध्यक्ष सविता राठौर, नगर नूतन राठौर, एल्डरमैन हर्षा राठौर सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी बैठक में सहभागिता की। बैठक के दौरान समाजजनों में आगामी जयंती समारोह को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
समाज के पदाधिकारियों ने सभी सामाजिक बंधुओं से अपील की कि 13 अगस्त को आयोजित होने वाले वीर दुर्गादास राठौर जयंती समारोह एवं भव्य चल समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाएं।

0 Comments