प्रयागराज के गंगा तट पर बनेगा भव्य मंदिर बिराजेगी भगवान सहस्त्रबाहु जी की मूर्ति


प्रयागराज (इलाहाबाद) के गंगा तट अरेल घाट पर श्री जितेंद्र जायसवाल जी की जमीन पर भगवान सहस्त्रबाहु जी का भव्य निर्माण की योजना बनी है जिसके लिए आज राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जी की मनमोहक मूर्ति राष्ट्रीय संयोजक कलचुरी एकता महासंघ श्रीमती अर्चना जायसवाल इंदौर,राकेश राय प्रदेश अध्यक्ष शिवचरण हाड़ा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशोर राय कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा जयपुर के कैलाशी शिवचरण हाड़ा जी के द्वारा प्राप्त मूर्ति को आज रमेश अहलुवालिया हरियाणा, एडवोकेट टी एन जायसवाल,एडवोकेट कमलेन्द्र जायसवाल,समाजसेवी लल्लन जायसवाल धर्मेन्द्र जायसवाल की उपस्थिति में जितेंद्र जायसवाल को सौंपी गईं एवं राकेश राय द्वारा पचास हजार नगद एवं श्रीमती अर्चना जायसवाल ने ग्यारह हजार नगद भेंट दिए तथा उन्होंने समाजसेवी डा: एल एन मालवीय,श्री पंकज चौकसे जी आदि समाज जन से चर्चा करके मंदिर निर्माण हेतु समर्थन लिया है श्री शिवचरण हाड़ा जी ने भी नगद राशि प्रदान करने की घोषणा की साथ ही प्रयागराज कलचुरी समाज एवं देश के स्वनाम धन्य कलचुरी वरिष्ठ जनों से सहयोग लेकर भव्य मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा.

    सर्व प्रथम श्रीमती अर्चना जायसवाल द्वारा श्री गंगा जी की आरती पूजन किया तत्पश्चात अपनी सहयोग राशि भेंट करते हुए भविष्य में और सहयोग करने तथा अन्य समाज जनों को प्रेरित करने की बात की एवं भगवान सहस्रबाहु जी की मूर्ति भेंट की।


Post a Comment

0 Comments