शहर के चर्च मैदान पर इंटर स्कूल जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता तेज बारिश के चलते आज खेले जाऐंगे मुकाबले, पहला मैच दोपहर तीन बजे सेंट एनिस-लूर्द माता


सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही इंटर स्कूल जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को दो मुकाबले खेले जाने थे, लेकिन तेज बारिश के चलते दोनों मैच मंगलवार को खेले जाऐंगे। वहीं यहां पर जारी निशल्क प्रशिक्षण शिविर के दौरान यहां पर आने वाले फुटबाल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को पहला मैच दोपहर तीन बजे सेंट एनिस-लूर्द माता स्कूल और दूसरा मुकाबला पुष्प स्कूल और इछावर के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता के अंतर्गत आठ टीमों को शामिल किया गया है। प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाऐंगे। इसके अलावा शाम को नियमित रूप से ब्लाक स्तरीय और निशुल्क प्रशिक्षण शिविर जारी रहेगा। 


Post a Comment

0 Comments