सीहोर सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण, बढ़ती बेरोज़गारी, लगातार महगाई, प्रशासनिक भ्रष्टाचार, श्रमिक अधिकारों पर हमले तथा किसानों की उपेक्षा ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। कामरेड प्रहलाद दास बैरागी के नेतृत्व में
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जनहित की रक्षा फासीवाद के खिलाफ देशव्यापी पदयात्रा बराडी पहुंची।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सदैव मेहनतकश जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र तथा धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। आज भी पार्टी फासीवादी प्रवृत्तियों का डटकर प्रतिरोध करने तथा एक न्यायपूर्ण, समानतामूलक और समाजवादी भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। बदलाव जरूरी है"* विषय पर व्यापक पदयात्रा अभियान आयोजित किया जा रहा है।
कामरेड प्रहलाद दास बैरागी आह्वान किया कि १ सितम्बर रामलीला मैदान दिल्ली की ऐतिहासिक रैली में बड़ी संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र, संविधान और जनहित की रक्षा के संघर्ष को मजबूत करें। समान नागरिक संहिता"* के स्थान पर *"समान आर्थिक संहिता लागू की जाए। केंद्र एवं राज्य सरकारों के सभी विभागों में लाखों रिक्त पदों पर तत्काल स्थायी नियुक्तियाँ की जाए ऐसी शिक्षा नीति लागू की जाए जो प्रतियोगी परीक्षाओं की अंधी दौड़ के बजाय *योग्यता, कौशल, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक उत्तरायित्वों के साथ हो सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाई जाए तथा सभी नागरिकों के लिए सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित की जाए पदयात्रा में
मुकंद अहीरवार छोटे राम मलविय प्रहलाद मलविय संतोष, गणेश राम दिनेश मालवीय आदि लोग

0 Comments