सीहोर। जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार से इंटर स्कूल अंडर-19 जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहला मैच लुर्द माता और आवासीय विद्यालय के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गई है। वहीं शुक्रवार की शाम को ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में सीहोर बाइज ने अंबेडकर क्लब को एक तरफा मुकाबले में 3-0 से हराया।
शनिवार को इंटर स्कूल अंडर-19 जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला दोपहर तीन बजे खेला जाएगा। एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ टीमों को शामिल किया गया है।

0 Comments