कुबरेश्वर धाम कांवड़ यात्रा के सफल संचालन पर कलेक्टर ने दी बधाई

सीहोर, 26 अगस्त 2026       कलेक्टर  बालागुरु के. ने 25 अगस्त को सीवन नदी घाट से कुबरेश्वर धाम तक कांवड़ यात्रा के सुरक्षित एवं सफल संचालन पर कावड़ यात्रा में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों और पुलिस बल को बधाई दी। उन्होंने यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं में जुटे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। पुलिस बल द्वारा सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संभाला गया। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। कलेक्टर ने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से कांवड़ यात्रा सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हुई। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं पुलिस बल को उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Post a Comment

0 Comments