सीहोर, 15 जुलाई, 2026 सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा जनसामान्य तक नशामुक्ति का प्रभावी संदेश पहुँचाना था। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशे के दुष्प्रभावों, स्वस्थ जीवनशैली तथा नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर आधारित उत्कृष्ट निबंध एवं रचनात्मक रील प्रस्तुत कीं और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. शीलचन्द्र गुप्ता ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन के अग्रदूत बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
अभियान प्रभारी डॉ. प्रमिला जैन ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. तिमोथियस एक्का, डॉ. सिद्धनाथ खजूरिया एवं सुश्री सुप्रिया गुप्ता सहित प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments