स्व. नाथूराम जेलर साहब की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं सहित मातृशक्ति ने किया 50 युनिट रक्तदान


सीहोर। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गंज, प्रवेश परिहार जी के नेतृत्व में स्व. श्री नाथूराम जेलर साहब (दादाजी) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिसमें विशेष रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम यादव ,पार्षद श्री विवेक राठौर उपस्थित रहे।

स्वर्गीय श्री नाथूराम जेलर साहब (दादाजी) की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रवेश परिहार जी के नेतृत्व में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवियों, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 50 यूनिट रक्तदान किया।

प्रवेश परिहार जी ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की रक्षा करने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय श्री नाथूराम जेलर साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सभी स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रक्तदान करने वाले युवाओं में प्रमुख रूप से मोनू मंगोलिया ,लखन जाटव, अंकित मंगरोलिया ,नमन कचनेरिया , ललित कचनारिया,राजा मंगरौलीया ,विक्की जाटव, राहुल जाटव ,रोहित जाटव, यादव ऋतिक पुरवइया, मोनू परिहार, हरि सिंह परिहार, दीपक बडोदिया , श्रीमती नीलम परिहार, मुस्कान कचनेरिया ,नमन कचनेरिया, सोनू जाटव ,ललित कचनेरिया ,विनोद धौलपुर, अनिकेत उज्जैन, सोनू भंडारी, अनिल परमार, सोनू वर्मा, रवि जाटव, आकाश यादव, नीरज जवालिया, पवन उज्जैनिया, जितेन्द्र मंगरोलिया, अनिकेत मंगरोलिया सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।


Post a Comment

0 Comments