सीहोर। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने रायपुरा पहाड़ी पर गुरुवार को इतिहास रच दिया। गायत्री महामंत्र के बीच वृक्ष गंगा अभियान त्रिवेणी पौधा रोपण महायज्ञ संपन्न हो गया।
बड़ली वाली माता को हरी चुनर ओढ़ाकर संयुक्त रूप से पंद्रह गांवों के हजारों ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे में 1111 पौधे लगाकर पहाड़ी को हरा भरा कर दिया। यही नहीं ग्रामीणों और गायत्री परिवारजनों ने रोपित किए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
वृक्ष गंगा पौधा रोपण गायत्री महायज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल विश्व शांतिकुंज गायत्री परिवार हरिद्वार से पहुंचे आचार्य डॉक्टर चिन्मय ने कहा कि हमारी आंखों के सामने प्रकृति उजड़ रही है और हम गांधारी की तरह आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं । पूरे विश्व में पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है । पर्यावरण संरक्षण के प्रति आज ही लोगों में जागरूकता की कमी बनी हुई है। प्राकृतिक आपदाओं का हमें सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालातो में इस प्रकृति को बचाने के लिए गायत्री परिवार भारत सहित दुनिया के कई देशों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण अभियान चला रहा है। आपको यह जानकर आचार्य होगा कि गायत्री परिवार में बीते एक दशक में भारत भूमि पर इतना पौधारोपण किया है कि गूगल को भी मैप बदलना पड़ा है। पहले गूगल पर भारत के अनेक हिस्सों को हरियाली शून्य दिखाई जा रहा था अब वही गूगल उसे भूमि को हरियाली युक्त बता रहा है यह सब गायत्री परिवार के लाखों स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं कि पर्यावरण के प्रति श्रद्धा भावना कर्तव्य के कारण ही हुआ है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय और विधायक सुदेश राय का मंच पर आचार्य डॉक्टर चिन्मय के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि माता सावल मंदिर पंद्रह से अधिक गांव के हजारों ग्रामीणों की आस्था श्रद्धा का केंद्र है। गायत्री परिवार ने वृक्ष गंगा पौधा रोपण महायज्ञ का आयोजन कर इस बड़ली को हरा भरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार एक ऐसा परिवार है जो हर परिवार में अंदर तक पहुंच कर उस परिवार को टूटने से बचाता है। गायत्री परिवार के पवित्र संकल्प को में और मेरे बड़े भाई अखिलेश राय मिलकर तन मन धन से सहयोग करेंगे। माता मंदिर परिसर में जल्दी ही श्रद्धालुओं के लिए टीनशेड का निर्माण भी कराई जाएगा। भव्य वृक्ष गंगा महा अभियान के लिए गायत्री परिवार को साधुवाद दिया।
कार्यक्रम में उपजोन प्रभारी रघुनाथ प्रसाद हजारी, जिला समन्वयक प्रेमलाल कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक मनोहर दांगी, सहसंयोजक महेश विजयवर्गीय, सहसंयोजक राम रत्न मालवीय, सह संयोजक मुख्य रमिला परमार, राजेंद्र नामदेव, रमाकांत शर्मा, ललित राय, निर्मला भावसार, द्वारका वर्मा, आयोजन समिति नारायण सिंह पटेल,समर सिंह मेवाडा, बने सिंह दांगी,
भगवत प्रसाद मल्होत्रा, अनिल श्रीवास्तव, डॉक्टर विमल तेजराज, सुरेश त्यागी, प्रहलाद सिंह वर्मा,तहसील संयोजक यशपाल कुशवाहा युवा प्रभारी हरिओम लेवे, रामनाथ लीव,
हरि नारायण पाटीदार, भोपाल सिंह परमार,चेतन प्रसाद, देव कन्याएं एवं गायत्री परिवारजन ग्रामीण जनों का विशेष सहयोग रहा।
आसपास से आए ग्रामीण ने किया पौधारोपण

.jpeg)
0 Comments