वर्षा काल में जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए क्लोरीनेशन अभियान जारी



सीहोर, 05 जून 2026 वर्षा ऋतु के दौरान जलजनित बीमारियों की रोकथाम तथा आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में व्यापक स्तर पर क्लोरीनेशन का कार्य किया जा रहा है। विभागीय अमला पेयजल स्रोतों, हैंडपंपों तथा जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल का नियमित रूप से क्लोरीनेशन कर रहा है, ताकि पेयजल की गुणवत्ता बनी रहे और नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।


इसके साथ ही विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता की सतत निगरानी भी की जा रही है। इसके लिए पेयजल परीक्षण किट के माध्यम से जल के नमूनों की जांच कर पानी की शुद्धता सुनिश्चित की जा रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का ही उपयोग करें तथा यदि पेयजल की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की समस्या दिखाई दे तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



Post a Comment

0 Comments