सीहोर में जल गंगा संवर्धन अभियान बना जनआंदोलन, लक्ष्य से बढ़कर हुए जल संरक्षण के कार्य

सीहोर जिले में 19 मार्च से 30 जून तक चला जल गंगा संवर्धन अभियान जनआंदोलन का रूप लेता नजर आया। अभियान के दौरान जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में लक्ष्य से अधिक कार्य किए गए।



जिले में 2,555 चेक डैम, 24 हजार 130 रनिंग मीटर कंटूर ट्रेंच, तालाब निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पौधारोपण, जल गुणवत्ता परीक्षण और जल स्रोतों के संरक्षण जैसे अनेक कार्य किए गए। इसके साथ ही जल चौपाल, प्रभात फेरी, कलश यात्रा और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन ने इसे जनभागीदारी से सफल अभियान बताया है।


Post a Comment

0 Comments