सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वर्गीय कैलाश सारंग के स्मृति में दूसरे वर्ष भी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग के मध्य दो मैच खेले गए। इसमें सीनियर वर्ग के एक रोमांचक मुकाबले में सीहोर बाइज ने सीहोर रेड को 1-0 से हराया। इसके अलावा जूनियर वर्ग के एक अन्य मैच सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर ग्रीन को 3-0 से हराया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को सीनियर वर्ग में शानदार मैच खेला गया था, इस मैच में सीहोर बाइज ने सीहोर रेड को 1-0 से हराया। मुकाबले के 45 वें मिनिट पर सीहोर बाइज की ओर से कुशल ने 1 गोल किया। इधर जूनियर वर्ग के मुकाबले में सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर ग्रीन को 3-0 से हराया। इस मैच में राज, युवराज और अराफात ने 1-1 गोल किया।

0 Comments