नगर सरकार आपके द्वार-जनकल्याण शिविर का हुआ शुभारंभ नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा आमजन को उनकी आवश्यक सेवाएं और योजनाओं का लाभ उनके निकट उपलब्ध कराना


सीहोर। नगर सरकार आपके द्वार प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, इसको लेकर पार्षद मीना दिलीप राठौर ने शुक्रवार को मंडी स्थित नीलम होटल में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया। नगर पालिका द्वारा आयोजित इस विशेष अभियान का उद्देश्य नगर के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन एवं नगरीय निकाय की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि 'जन कल्याण योजनाÓ अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनकी आवश्यक सेवाएं और योजनाओं का लाभ उनके निकट उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, इसके लिए वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जो भी नागरिक किसी योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित हैं, वे शिविर में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करें और शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ लें।

शिविरों का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा-

12 जून - नीलम होटल, मंडी

15 जून - एक्सीलेंस स्कूल, कस्बा क्षेत्र

16 जून - राठौर धर्मशाला, गंज

18 जून - नगर पालिका परिषद कार्यालय

नगर पालिका प्रशासन ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से योजना सभापति नरेंद्र राजपूत, पार्षद मीना दिलीप राठौर, सपना मालवीय, विशाल राठौर, कमलेश राठौर एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments