सीहोर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवोदित कला मंच एवं जन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागृह में आयोजित 32वें प्रतिभा सम्मान समारोह में शहर की उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने वर्ष 2025-26 की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त कर शहर, स्कूल, परिवार का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अरुणा सुदेश राय एवं सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती पूजन व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संगीतिका कलाकारों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, वंदे मातरम् व जन-गण-मन प्रस्तुत किया। सरस्वती कथक नृत्य कला केंद्र की छात्राओं ने डॉ. रूपाली सोनी के मार्गदर्शन में सुंदर समूह नृत्य प्रस्तुति दी।
समाज सेविका श्रीमती अरुणा सुदेश राय के मुख्य आतिथ्य, डॉ. रोहिताश्व शर्मा की अध्यक्षता, जिलाध्यक्ष डॉ. अनीस खान के नेतृत्व, कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश शर्मा 'कमल' के मार्गदर्शन एवं मुख्य संरक्षक अखिलेश राय के दिशा-निर्देश में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संरक्षक हरीशचंद्र अग्रवाल, डॉ. के.के. नेमा, राजेश काशिव, विशेष अतिथि रमेश राही, शायर खलील कुरेशी, जन परिषद प्रांतीय सचिव रऊफ लाला, उमा पालीवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया।
समारोह में शहर की समर्पित सामाजिक संस्था "टीम संडे का सुकून" को प्रेरणा विद् जनसेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
21 विभूतियों को विशेष सम्मान :
राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि से शहर-प्रदेश गौरवान्वित करने वाली 21 विभूतियों को सम्मानित किया गया, जिनमें टीम संडे का सुकून, डॉ. के.के. नेमा 'निर्झर', डॉ. रोहिताश्व शर्मा, रमेश शर्मा 'गमगीन', रक्तदाता रविकांत कुमरे, डॉ. केदारनाथ मुंठे, गोविंद लोवानिया, अजय अयरे, एनी अलेक्स, रामगोपाल आर्य, मुकेश कुमार इतावदिया, राजू सोनी, रोहित बैरागी, स्व. मनोहर लाल महेश्वरी, नीलू चौहान, खुशबू चंद्रवंशी, खुशी राय, राकेश मेवाड़ा, मोहित ठाकुर, अगस्त्य गुप्ता, आख्या अग्रवाल, नित्या नामदेव आदि शामिल रहे।
नवोदित कला मंच के महामंत्री नवीन सोनी ने बताया कि इस वर्ष नूतन, मोनालिसा, स्वास्तिक, सुभाष, ऑक्सफोर्ड, नवीन, विवेकानंद, संदीपनी, लूर्दमाता एवं शारदा विद्यालय सहित शहर के विभिन्न स्कूलों के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं को "सरस्वती विद् सम्मान" से नवाजा गया। यह संख्या संस्था के 32 वर्षों के इतिहास में सर्वाधिक है।
मुख्य अतिथि श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी खूब मेहनत करके एक बड़ा मुकाम हासिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस संस्था के संस्थापक स्व. सुरेश जायसवाल जी के दिखाए मार्ग पर निस्वार्थ भाव से शहर की प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराकर सम्मानित करना अपने आप में अद्भुत कार्य है। नवोदित कला मंच एवं जन परिषद संस्थाओं द्वारा शहर में एक मिसाल कायम की है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एस.सी. हुरमाडे, महामंत्री नवीन सोनी, कोषाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदास साहू, गोविंद लोवानिया, फौजी हबीब खान, संयुक्त महामंत्री डॉ. अखिलेश हठीला, मंच प्रभारी डॉ. साक्षी जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विजेंद्र जायसवाल ने मंच संचालन किया। सचिव राहुल ठाकुर, संदीप मेवाड़ा व समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। संस्था ने पधारे हुए सभी स्कूल स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।


0 Comments