दुश्मनों को अब घर में घुसकर मारता है भारत, मोदी है तो मुमकिन है/ विधायक राय हनुमान मंदिर फाटक परिसर में प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन प्रधानमंत्री ने 4399 का अभूतपूर्व इतिहास रचा


सीहोर। हनुमान फाटक मंदिर परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विधायक सुदेश राय एवं समाजसेबिका अरुणा राय के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के द्वारा सुंदरकांड हनुमान चालीसा और और महाआरती का आयोजन किया गया।

 संकट मोचन हनुमान जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष विधायक सुदेश राय और समाजसेविका अरुणा राय ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और निरंतर प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल जारी रहने के लिए प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं के मध्य विधायक सुदेश राय ने कहा कि लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय; 4,399 दिन तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि केवल समय की नहीं, बल्कि जन-जन के अटूट विश्वास, अथक परिश्रम तथा राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण की मिसाल है। बीते दशक में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता, सुशासन, गरीब कल्याण, आधुनिक अवसंरचना, तकनीकी नवाचार, सांस्कृतिक गौरव एवं वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। समाजसेविका अरुणा राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने देशवासियों में यह विश्वास जगाया है कि बड़े से बड़ा लक्ष्य भी सामूहिक संकल्प तथा दृढ़ इच्छाशक्ति से प्राप्त किया जा सकता है। आज भारत विश्व मंच पर जिस आत्मविश्वास के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है, वह दूरदर्शी सोच और निर्णायक नेतृत्व का प्रतिफल है। देशवासियों की आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक सुरेश राय और समाजसेवी का अरुणा राय ने प्रसादी का वितरण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष कार्यकाल के पूर्ण होने पर खुशियां मनाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा जिला पदाधिकारी नगर मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता और नगरीकरण उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments