भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में धर्मेंद्र कक्का को श्रद्धांजली अर्पित


सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र राठौर कक्का के आकस्मिक निधन पर भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में शहर के लीसा टाकीज चौराहे के समीपस्थ सीहोर विधायक कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्रवासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनको नमन किया।

इस मौके पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने कहाकि भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दु:ख सहने की शक्ति दें। श्रद्धांजली अर्पित करने वालों में मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, मंडल अध्यक्ष सुशील ताम्रकार, मेहरबान सिंह, बलभद्र, मोहन चौरसिया गोपालदास सोनी, कन्हैया लाल मालवीय, सुभाष मेवाड़ा, शेरसिंह राजपूत, हसमुख शर्मा, अखलेश चौरसिया लखन चौरसिया, अनूप चौधरी, पार्षद मुकेश मेवाड़ा, पप्पी कुशवाहा, डॉ गगन नामदेव, निर्देश पाटीदार, राहुल विजयवर्गीय, हर्ष ताम्रकार, शुभम राठौर, पवन वॉयट शिवम गुप्ता, गोविंद मीणा एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Post a Comment

0 Comments