बीएसआईडीआरएफ ने VIT भोपाल में दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, पांच मंजिला भवन से किया रेस्क्यू प्रदर्शन


सीहोर स्थित VIT भोपाल विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश एसडीआरएफ, होमगार्ड और सिविल डिफेंस के सहयोग से अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ अधिकारियों ने आग, बाढ़ और अन्य आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी। दूसरे चरण में पांच मंजिला भवन से आपदाग्रस्त लोगों का लाइव रेस्क्यू प्रदर्शन किया गया, जिसमें घायलों को सीपीआर देकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी दिखाई गई। कार्यक्रम के समापन पर एसडीआरएफ कमांड सेंटर से आए अधिकारियों और जवानों का सम्मान किया गया।


Post a Comment

0 Comments