संदीपनी विद्यालय शाहगंज ने शिक्षा, छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विद्यालय के दो विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिली, एक छात्र राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में विजेता रहा तथा एक मॉडल राज्यस्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयनित हुआ। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय को सम्मान भी प्राप्त हुआ है। यह सफलता प्रदेश में शिक्षा सुधार और शिक्षकों, अभिभावकों तथा प्रशासन के संयुक्त प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।
0 Comments