माटीकला को आगे बढ़ाने के लिए प्रदान किया गया इलेक्ट्रिक चाक


सीहोर l मध्य प्रदेश टेराकोटाआर्टिस्ट हेमंत प्रजापति द्वारा ग्राम थूना कला निवासी सुनील प्रजापति सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के कुशल माटी कला के कारीगरों को अपने पुश्तैनी कुम्हारी काम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बिजली से चालित इलेक्ट्रॉनिक चाक एवं टूल किट प्रदान किया गया l


भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय हस्तशिल्पीय विकास कार्यक्रम योजना के तहत खरगोन जिले के ग्राम खसराबाद मैं आयोजित ट्रेनिंग में इंदौर हस्तशिल्प विभाग के डायरेक्टर पीयूष सिंह एवं शिवालक जनकल्याण समिति खसराबाद के डायरेक्टर सतीश सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


 इस अवसर पर सुनील प्रजापति ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतवर्ष में ऋषि मुनियों और पूर्वजों के समय से मिट्टी से कलाकृतियां बनाई जा रही है और हमारा यह व्यवसाय भारत भूमि की मिट्टी से जुड़ा हुआ है जो कि हम सबके लिए बड़ा ही गौरवशाली है l


Post a Comment

0 Comments