सीहोर। आज माहेश्वरी समाज सीहोर द्वारा अपने आराध्य देव भगवान महेश जी महेश्वरीयों का उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व पर महेश्वरी मांगलिक भवन से भव्य समारोह निकला भव्य चल समारोह निकाला जिसमें भगवान महेश बग्गी पर सवार थे। चलसमारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महेश्वरी मांगलिक भवन पहुंचे, जहां भगवान महेश का अभिषेक पूजन अर्चन कर आरती एवं प्रसाद वितरित किया गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाज के महिला वर्ग पीले वस्त्र धारण किए एवं पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र धारण किए शामिल रहे ।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष योगेश राठी, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता राठी समाज सचिव महेश, माहेश्वरी
महिला मंडल सचिव श्रीमती अनीता बांगड़, जिला सचिव राकेश बांगड़, जिला महिला मंडल के सचिव श्रीमति रानी तोषनीवाल, युवा संगठन के जिला अध्यक्ष पार्थ साबू आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश साबू द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया एवं महेश नवमी की सभी महेश जन को बधाई दी।


0 Comments