वार्ड क्रं. 11 में हर्ष व्याप्त नकली पार्षद लोकेन्द्र चौहान का फर्जी अ.जा.प्रमाण पत्र निरस्त याचिका कर्ता नरेन्द्र खंगराले का किया स्वागत माना आभार


सीहोर। याचिका कर्ता नरेन्द्र खंगराले द्वारा की गई म.प्र. राज्य, जबलपुर उच्च न्यायालय में अपील के आधार पर अ.जा.बाहुल्य वार्ड क्रं. 11 के पार्षद जिनकी असल जाति लुनिया पिछड़ा वर्ग है। लोकेन्द्र चौहान जिनके माता-पिता, दादा-परदादा 1950 के पूर्व महू लुनिया मोहल्ला के निवासरत थे। सीहोर आकर उसने चालाकी से एसडीएम सीहोर से सांठ-गांठ कर कूटरचित दस्तावेजों लगाकर बैलदार अ.जा.का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया और वार्ड क्रं. 11 की राशन की दुकान पर सेल्स मेन का कार्य करते हुए वार्ड की भोली-भाली जनता को गुमराह कर नपा में निर्दलीय पार्षद बतोर चुनाव जीत गया। जिसमें नरेन्द्र ख्ंागराले सहित 7 लोग असल जाति जाटव अ.जा.वर्ग के प्रत्याशी चुनाव हार गये। व्यथित और दुखी होकर नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक द्वारा वार्ड की जनता तथा जाटव समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकेन्द्र चौहान पार्षद का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कराने एवं पार्षद पद से हटाने की सीधी चुनोती की याचिका माननीय जबलपुर हाईकोर्ट में दायर की। कोर्ट के निर्णय में लोकेन्द्र चौहान का महु का निवासी तथा उसकी जाति लुनिया मानते हुए फर्जी तरिके से बनाये बैलदार अ.जा.का प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया। म.प्र.शासन द्वारा तथा कलेक्टर सीहोर को लोकेन्द्र चौहान को पार्षद पद से हटाने तथा पुलिस अधीक्षक सीहोर को कूटरचित दस्तावेज के आधार पर फर्जी बैलदार अ.जा.का प्रमाण पत्र हासिल करने पर 420 सी का प्ररकण दर्ज करते हुए नकली जाति प्रमाण पत्र राजसात करने के निर्देश दिये गये।

लोकेन्द्र चौहान का जाति प्रमाण पत्र निरस्त होने पर वार्ड के नागरिक एवं जाटव समाज द्वारा याचिका कर्ता नरेन्द्र खंगराले का आभार व्यक्त कर पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए समाज में एकता का परिचय दिया।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जाटव समाज अध्यक्ष मनोज फरेला, सचिव सन्नी जाटव, चरण खंगराले, कमलकिशोर जाटव, नरेन्द्र बनवैया, शेर सिंह दिवान, महेन्द्र मंगरोलिया, उमेश मंगरोलिया, राहुल कचनेरिया, नेकराम मंगरोलिया, पन्नालाल खंगराले, रमेश जाटव, कपिल पुरविया, भगवतसिंह यादव, सुरेन्द्र महोबिया, रूपेश परसैया, अभय अहिरवार, जित्तु मैकेनिक, भोला कचनेरिया, सौरभ दिवान, बलवीर सिंह जाटव, राज खंगराले, सोनू सोनवानी, अनुराग मंगरोलिया, रोहित महोबिया आदि शामिल हैं।



Post a Comment

0 Comments