सीहोर जिले में 28 जून तक औसत 138.6 मिमी वर्षा दर्ज

सीहोर, 28 जून, 2026    जिले में मानसून ने रफ्तार पकड़ी है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार 28 जून 2026 को जिले में औसतन 19.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 52.0 मिमी वर्षा आष्टा तहसील में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सीहोर में 30.1 मिमी, श्यामपुर में 28.0 मिमी, जावर में 26.0 मिमी, इछावर में 15.0 मिमी तथा बुधनी में 1.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। भैरूंदा एवं रेहटी तहसीलों में वर्षा दर्ज नहीं की गई।

     01 जून 2026 से 28 जून 2026 तक जिले में औसतन 138.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि इसी अवधि में गत वर्ष 165.6 मिमी वर्षा हुई थी। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार भैरूंदा में सर्वाधिक 191.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा इछावर में 185.0 मिमी, सीहोर में 150.8 मिमी, बुधनी में 148.5 मिमी, आष्टा में 142.0 मिमी, जावर में 123.1 मिमी, श्यामपुर में 88.8 मिमी तथा रेहटी में 79.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

Post a Comment

0 Comments