21 जून को सलकनपुर जोन के 69 गांवों में नहीं होगा जल प्रदाय

सीहोर, 20 जून, 2026    मरदानपुर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के जल शोधन संयंत्र पर लगे पंप में मेंटेनेंस कार्य के कारण 21 जून को सलकनपुर जोन के 69 ग्रामों में जल प्रदाय बाधित रहेगा। जिन ग्रामों में जल प्रदाय बाधित रहेगा उनमें अंवालीघाट, गंजीत, इटारसी, पानगुराड़िया, मठिनी, मुर्रा, धनकोट, पाथोड़ा, चरुआ, जहाजपुरा, ओंडिया, सतारा, दीपाखेड़ा, होलीपुरा, पिलीकरार, खंडावड़, बन्या, ऊंचाखेड़ा, पांडाडोह, देवगांव, महुकला, जमुनियाकला एवं भूरीटेक, भादकुल, खेड़ी, बोरधी, मैलबन्या, सगुनिया, गेहूंखेड़ा, कोसमी, झोलियापुर, प्रतापुरा, जमुनिया प्रजापत, गोंडीगुराड़िया, चिचला खुर्द, सोयत, नरेला, नदियाखेड़ा, मर्दानपुर, बहराखेड़ी, डोंगरी, बोरी, पिपलिया, रेवागांव, नेहलई, मट्ठागांव, मंझारकुई, नयागांव, काकरधा, खडली, बरखेड़ा, बसनिया कला, भोमड़ा, सावलखेड़ा, धनकोट, बसनिया खुर्द, मोगरा, पांगरा, फुलदा, सेमरी, सलकनपुर, खानपुरा, मकोड़िया, सेमरिया, रतनपुर (सेमरी), इटावाजदीद, रिंझारिया, बोरघाटी, कलवाना, रामगढ़ा शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments