चर्च मैदान पर जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में सीहोर बाइज और सीनियर वर्ग में सीहोर चिल्ड्रन ने जीत दर्ज की


सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर बुधवार को मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग के पिताश्री स्व. कैलाश सारंग की स्मृति में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर खिलाड़ी आनंद उपाध्याय, मधुर विजयवर्गीय, मनोज कन्नोजिया, मनोज दीक्षित मामा, अताउल्ला खान, मनोज अहिरवार, विपिन पवार, अरुण राठौर, दीपक गुरवाणी, सुयश कन्नोजिया, विशाल अहिरवार, कमल यादव आदि शामिल थे।

बुधवार की शाम को जूनियर और सीनियर वर्ग के अंतर्गत दो मुकाबले खेले गए। इसमें जूनियर वर्ग में सीहोर बाइज ने डीएसवाय को 1-0 और सीनियर वर्ग में सीहोर चिल्ड्रन ने एमजी क्लब को 2-0 से हराया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहला मैच सीहोर बाइज ने डीएसवाय को 1-0 से हराया। इस रोमांचक मुकाबले में बाइज की ओर से एक मात्र गोल आर्थव ने किया। इसके अलावा दूसरा मैच एक तरफा रहा। इस मैच में सीहोर चिल्ड्रन ने एमजी क्लब पर शानदार जीत दर्ज की। सीहोर चिल्ड्रन की ओर से राज-अलतामस ने एक-एक गोल किया। 


Post a Comment

0 Comments