सीहोर। अटल हॉस्पिटल, गंगा आश्रम सीहोर में आयोजित मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर में आधुनिक चिकित्सा तकनीक के माध्यम से शुक्रवार को एक महिला का सफल ऑपरेशन कर बड़ी बच्चेदानी (गर्भाशय) निकाला गया। अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मुदिता जैन तलेसरा ने बताया कि हाल ही में एक महिला उपचार के लिए अस्पताल पहुंची थी, जिसकी बच्चेदानी का आकार लगभग पांच माह के गर्भ के बराबर बढ़ गया था।
डॉ. तलेसरा ने बताया कि महिला धार्मिक कारणों से पेट पर चीरा लगवाना नहीं चाहती थी। मरीज की इच्छा और स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकीय टीम ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए बिना पेट पर चीरा लगाए ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान बच्चेदानी को नीचे के मार्ग से सफलतापूर्वक निकाला गया। पूरी प्रक्रिया सुरक्षित एवं सफल रही तथा मरीज की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। विशेष बात यह रही कि महिला के पेट पर किसी प्रकार का चीरा नहीं लगाया गया। अटल अस्पताल में मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है अनेक महिलाओं के द्वारा शिविर में उपचार कराया जा रहा है। मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर आगामी दिनों तक जारी रहेगा।

.jpeg)
0 Comments