सीहोर जिले में अब तक 70.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

सीहोर, 22 जून, 2026     मानसून की दस्तक के साथ सीहोर जिले में 01 जून 2026 से 22 जून 2026 तक कुल 70.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में औसत 5.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

   वर्षामापी केंद्र के अनुसार सीहोर में अब तक 86.4 मिलीमीटर, आष्टा में 62.0 मिलीमीटर, इछावर में 113.0 मिलीमीटर, भैरूंदा में 119.0 मिलीमीटर, बुधनी में 74.5 मिलीमीटर और रेहटी में 34.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। श्यामपुर में 37.8 मिलीमीटर तथा जावर में 31.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

Post a Comment

0 Comments