जिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष खंगराले ने अजा बाहुल्य वार्ड क्रं. 11 में प्रधानमंत्री आवास पटवारियों जांच दल भेजने की मांग की


सीहोर। जिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले ने जिले के कलेक्टर, नपाध्यक्ष, एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपते हुए मांग की है कि वर्षा के मौसम व गरीब लोगों के किराये के मकान को देखते हुए अजा बाहुल्य वार्ड क्रं.11 में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों का सर्वे हेतु बनाया गया शासकीय जाँच दल, जिसमें पटवारी राकेश बलभद्र, शरद गुप्ता, नगर पालिका के अधिकारीगणों को वार्ड क्रं.11 में भेज कर जाँच पूर्ण करते हुए पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि डलवाये जाने की मांग की गई है। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद श्रीमती आरती नरेन्द्र खंगराले सचिव म.प्र. महिला कांग्रेस, कमल किशोर जाटव, सन्नी जाटव, राहुल कचनेरिया, टीटू कचनेरिया, अीज्ञय अहिरवार, कपिल पुरविया आदि लोग प्रमुख 


Post a Comment

0 Comments