सीहोर l ग्राम हीरापुर में सप्तदिवसीय श्रीराम मंदिर व रूद्र भगवान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार से प्रारम्भ हो गया l आचार्य पंडित ओमप्रकाश शर्मा, कथा वाचक पंडित ब्रजेंद्र व्यास,यज्ञ आचार्य पंडित अनिल शर्मा व अन्य विप्रजनों, संतजनों की उपस्थिति में वेद मन्त्र उचचारित कर यज्ञ कर्म संपन्न कराये गए l
शिव परिवार पूजन, पंचाग पूजन आदि कराया गया l कार्यक्रम मे प्रतिदिन आचार्य पंडित ब्रजेंद्र व्यास के मुखारविंद से सगीतमय श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है l ग्राम के मुख्य मार्ग ढ़ोल बाजे के साथ कलस यात्रा निकाली गई जिसका ग्रामीणजनों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया l रविवार को कार्यक्रम में शिव परिवार पूजन, मण्डप पूजन, कर अग्नि स्थापना कर यज्ञ प्रारम्भ किया जायेगा l ग्रामवासियो ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से अपील की है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान करें l

0 Comments