भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न


सीहोर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की कामकाजी कार्यकर्ताओं की बैठक बस स्टेण्ड स्थित जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा को सौपें गये कार्यक्रमों की रणनिति सहित कार्यक्रमों की रूप रेखा की तैयारियों को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी भोपाल उपस्थित रहे व मंचासीन अतिथिगणों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश कौशल, मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बरखा वर्मा, मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कोली, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन चौहान, मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष रामस्वरूप मालवीय, जिला महामंत्री राजाराम मालवीय, वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर पाटीदार उपस्थित थे। मंचासीन अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में स्वागत भाषण भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कैलाश बगाना के द्वारा किया गया। तत्पश्चात मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गनपत डाबी के द्वारा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों व रणनीति की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। बैठक का सफल संचालन मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कोली द्वारा किया गया व अतिथियों का आभार जिला महामंत्री राजाराम मालवीय के द्वारा व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नगर मण्डल के महामंत्री नीरज जाटव, अहमदपुर मण्डल अध्यक्ष रमेश मेहरा, अनोखीलाल सगर दोराहा, मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री नन्द किशोर मालवीय, मोर्चा जिला मंत्री शरण वाल्मिकी, लक्ष्मीनारायण शाक्य, बद्री प्रसाद सिसोदिया इछावर, डॉ.हेमराज बामनिया, देवकरण सिंह, रूपेश मेहरा, भगवान सिंह अहिरवार, नन्दलाल मेहरा, सुनील मेहरा लाडक़ुई, राहुल सौलंकी, अजय मेहरा, सुमेरसिंह मेहरा चकल्दी, राहुल लोचकर, चन्दर सिंह मेहरा, देवकरण मालवीय, विक्रम सिंह सिंदल, सागरमल, नारायण सिंह मालवीय, दरियाव सिंह मालवीय, किशन मेहरा, जगदीश उईके, मुकेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments