इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता-आरएसआई टाइटंस ने दो विकेट से जीता मुकाबला कप्तान सुमित सक्सेना ने खेली 54 रन की शानदार पारी


सीहोर। शहर के आवासीय क्रिकेट मैदान पर आरएसआई क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में खेली जा रही इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन आरएसआई टाइटंस ने आरएसआई लीजेंड को दो विकेट से हराया। इस मैच में टाइटंस की ओर से सुमित सक्सेना ने 54 रन की कप्तानी पारी खेली, वहीं अपनी गेंदबाजी के दौरान एक विकेट भी हासिल किया। इस मौके पर अकादमी के कोच अक्षय दुबाने और अजय चंदेल आदि मौजूद थे।

बुधवार को पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरएसआई लीजेंड ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 136 रन बनाए थे। इसमें कुणाल गोलिया ने 36 रन, अभिनव व्यास ने 34 रन, पंकज वर्मा ने 26 रन और लोकेन्द्र धनगर ने 20 रन की पारी खेली। इधर टाइटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए गर्व उपाध्याय ने 2 विकेट, सुमित सक्सेना, प्रिंस वर्मा और सतीश चौहान ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटंस की टीम 21.1 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत हासिल की। इसमें सुमित सक्सेना ने कप्तानी पारी खेलते हुए 54 रन, कृष्णा मालवीय ने 27 रन, प्रिंस वर्मा ने 21 रन और हिमांशु दुबाने ने 10 रन की पारी खेली। वहीं लीजेंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए अताउल्ला खान ने 4 विकेट, लोकेन्द्र धनगर-पंकज वर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए थे। अकादमी के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि गुरुवार की सुबह स्ट्राइकर्स और वारियर के मध्य मैच खेला जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments