सीहोर, 06 मई, 2026 मरदानपुर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना एवं नीलकंठ ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत ग्रीष्मकालीन पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। मरदानपुर योजना में पेयजल संबंधी समस्या होने पर नागरिक मोबाइल नंबर 7898401752 तथा नीलकंठ योजना में पेयजल संबंधी समस्या होने पर नंबर 6260634008 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके साथ ही मरदानपुर योजना के लिए ग्राम मरदानपुर और नीलकंठ योजना के लिए ग्राम सोंठिया में हेल्पडेस्क भी बनाई गई है। उल्लेखनीय है कि मरदानपुर योजना से बुधनी एवं भैरूंदा के 161 तथा नीलकंठ ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना से भैरूंदा के 44 गांवों में पेयजल सप्लाई किया जाता है।
0 Comments