आज नगर के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. गगन नामदेव भारत विकास परिषद एवं आर्यवीर दल के चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित हुए। शिविर में पहुंचने पर आर्यवीरों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉ. गगन नामदेव ने आर्यवीरों को संबोधित करते हुए वीरता, साहस एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े अनेक प्रेरणादायी प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि युवाओं में शारीरिक सुदृढ़ता के साथ-साथ उच्च चरित्र एवं अनुशासन का होना भी अत्यंत आवश्यक है।


उन्होंने आर्यवीरों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में संयम, सेवा और साहस के आदर्शों को अपनाकर समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में योगदान दें। उनके ओजस्वी उद्बोधन से शिविर में उपस्थित सभी आर्यवीरों में उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर आज एक शिविरार्थी रत्नेश नारोलिया का जन्मदिन भी था तो उनके जन्मदिन को पूर्ण सनातन विधि से हवन करके मनाया गया और सभी आचार्यों ने उन्हें जन्मदिन की पुष्प वर्षा कर शुभकामनाएं दी

नगर में यह चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर आर्य समाज गंज सीहोर एवं भारत विकास परिषद के सहयोग से आर्य वीर दल मध्य भारत प्रांत द्वारा 16 मई से 25 मई 2026 तक मंडी थाने के सामने सेंट मेरी आवासीय स्कूल में लगाया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन आर्यवीरों को व्यायाम, अनुशासन, योग एवं राष्ट्रभक्ति की शिक्षा दी जा रही है।

इसी क्रम में आज नगर के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. नामदेव शिविर में उपस्थित हुए एवं आर्यवीरों को संबोधित करते हुए वीरता और साहस से जुड़े अनेक प्रेरणादायी प्रसंग सुनाए। उन्होंने युवाओं से चरित्रवान एवं अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया।

शिविर का समापन 25 मई 2026, सोमवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित कार्यक्रम के साथ होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान नरेश चंद्र आर्य, भारत विकास परिषद सचिव नवीन सोनी, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, प्रवि ठकराल ,महेंद्र कौशल, अरविंद गुप्ता, दिनेश वर्मा, सुधीर कौशल, अंजू अग्रवाल ,ज्योति अग्रवाल श्रीमती सुनीता सोनी, श्रीमती नेहा ठकराल श्रीमती श्वेता राठौड़ श्रीमती शोभा चांडक, सुरेश नेमा, सूर्यकांत आर्य, नितिन नारोलिया, संदीप आर्य,रामदीन आर्य, माखन परमार, राजेंद्र राठौर ,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे