पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रमुख पेंशन एसोसिएशन की प्रथम बैठक सम्पन्न वृद्धजनों की समस्याओं को प्रमुखता से सरकार-प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी



सीहोर। प्रमुख पेंशन एसोसिएशन सीहोर इकाई की जिला स्तरीय प्रथम बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष श्याम जोशी एवं कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एल.एन. कैलाशिया ने की। अध्यक्षता एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक के.एल.बैरागी ने की। विशेष अतिथियों के रूप में महामंत्री बाबुलाल शर्मा, संयुक्त सचिव सजन कुमार नागर, प्रमुख पेंशन एसोसिएशन इन्दौर शाखा के अध्यक्ष रमेश नेता, डॉ.साधुराम शर्मा, पं.राममूर्ति शर्मा, हरिओम शर्मा दाऊ उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत सम्मान प्रमुख पेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुन्दरलाल राठौर एवं कार्यकारिणी द्वारा पुष्पहारों से एवं साफा बांधकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरिओम शर्मा दाऊ एवं संतोष जैन संतु ने किया। बेलनेस सेंटर के संचालक उमेश शर्मा द्वारा वृद्धजनों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु अपना उद्बोधन दिया गया। कुन्दनलाल साहु इन्दौर द्वारा चारों धाम यात्रा के सम्बंध में अपने विचार व्यक्त किये। पं.राममूर्ति शर्मा ने भी पेंशनरों के हित में किये गये कार्यों के प्रगति प्रतिवेदन से अवगत कराया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने महंगाई राहत, लंबित पेंशन प्रकरणों, चिकित्सा सुविधा, कैशलेस उपचार योजना, पारिवारिक पेंशन तथा बैंक स्तर पर आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कई पेंशनरों ने समय पर भुगतान नहीं होने एवं कार्यालयों में अनावश्यक देरी पर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर समाज के हितों की रक्षा हेतु संगठन सशक्त रूप से प्रयासरत है तथा संबंधित विभागों के समक्ष समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण हेतु जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पेंशनरों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने एवं अधिक से अधिक संख्या में जुडक़र प्रमुख पेंशन एसोसिएशन के विस्तार हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर सदस्य उपस्थित रहे। बैठक प्रमुख से उपस्थित सदस्यगणों में डॉ.भागचंद जैन, विरेन्द्र सिंह बिसेारिया, प्रकाश अग्रवाल, राजेन्द्र राठौर, कैललाश झमटानी, सुभाष नामदेव, कैलाश खाण्डे, दीनदयाल शंकवार, भगवान दास प्रजापति, मुन्ने खाँ, पं.हेमंत वल्लभ दुबे, बाबुलाल राठौर, बी.एच.जुनजानी, टीकम अग्रवाल, शंभुदयाल राठौर, लखनलाल सेन, बेनी प्रसाद कुशवाह, अशोक कुमार दुबे, भगवती प्रसाद शर्मा, सुधीर दुबे, सुरेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र गांधी, एल.एस.सेन, राम बाबु सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स साथी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments