कांग्रेस के संगठन इंटक ने मनाया मजदूर दिवस देश के निर्माण में श्रमिकगणों की अहम भूमिका-राजीव गुजराती



सीहोर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस सीहोर जिला मुख्यालय पर सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के मुख्य आतिथ्य में इंटक कांग्रेस संगठन के तत्वावधान में मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम वर्मा ने की एवं विशेष अतिथि के रूप में म.प्र.राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) जयमल सिंह राजपाल उपस्थित रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित मजदूर भाईयों को राजीव गुजराती द्वारा अंग वस्त्र भेट कर पुष्पहार पहना कर सम्मान किया गया एवं सभी मजदूर भाई, बहन के साथ स्वल्पाहार भी किया गया। इस अवसर पर श्री गुजराती ने सभी उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह दिन दुनिया भर के श्रमिकों के योगदान, संघर्ष और अधिकारों को सम्मान देने के लिए समर्पित है। किसी भी देश की प्रगति में श्रमिक भाईयों, बहनो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए यह दिन उनके प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर भी है।

श्रमिक भाई बहन अपनी मेहनत और लगन से देश की नींव को मजबूत करते हैं। आपका संघर्ष और योगदान भारत के निर्माण की असली ताकत हैं।

मजदूर दिवस हमें यह याद दिलाता है कि श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं। वे उद्योग, निर्माण, कृषि और अन्य क्षेत्रों में मेहनत करके देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हैं।

वर्तमान स्थिति यह है कि आज भी कई मजदूरों को उचित वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिल पाती है। ऐसे में मजदूर दिवस हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि हम उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए क्या कर सकते हैं। वर्तमान सरकार को उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। श्री गुजराती ने संकल्प भी दिलया कि आपके श्रम को सम्मान मिले, आपके अधिकारों की रक्षा हो, और भारत की प्रगति में आपकी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आपका भविष्य सुरक्षित बनाने हेतु शासन सभी श्रमिक भाई बहनों का नि:शुल्क बीमा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने पर उचित आर्थिक सहायता राशि प्रदान कराये जाने हेतु कांग्रेस पार्टी कन्धे से कन्धा मिलाकर आपके हक की लड़ाई के लिये आपके साथ खड़ी है।

ओम वर्मा ने कहा कि मजदूर दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि यह श्रमिकों के संघर्ष और सम्मान का प्रतीक है। हमें मजदूरों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए तथा उनके अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए। यही इस दिन का सच्चा उद्देश्य है।

जयमल सिंह राजपाल ने कहा कि हमारे लिये सही मायने में मजदूर दिवस मनाना तभी कृतार्थ होगा जब हम शासन द्वारा सीहोर स्थित बी.एस.आई. लि. कम्पनी (शुगर फैक्ट्री) की सीलिंग जमीन अधिग्रहण करने से कृषि फार्मस खेती तथा कृषि आधारित उद्योग के सैकड़ो मजदूर बेरोजगार हो गये है उन्हें इस सीलिंग की जमीन आबंटन का प्राथमिकता का अधिकार दिलायें। उन्होने यह भी बताया कि मेने एक दिवस पूर्व ही श्रमिकों के हित में कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया जिसमें हमारी मांग रही कि शुगर फैक्ट्री बी.एस.आई.लि. कम्पनी के कृषि फार्मस एवं कृषि आधारित उद्योग शुगर एवं सोया प्लान्ट के श्रमिकों को उनका सीलिंग की भूमि के आवंटन में प्राथमिकता का अधिकार 5-5 एकड़ भूमि जीवन यापन हेतु दिलाने में मदद करें। क्योंकि श्रमिक परिवार आर्थिक संकटों के दौर से गुजर रहे है लगभग 90 अनिक मर चुके है। यह समस्या 1000 श्रमिक परिवारों की है।

 शुगर फैक्ट्री की इस सीलिंग की भूमि पर सरकार / राजस्व विभाग की एवं अवैध कब्जे धारियों की मिली भगत से सैकड़ों, दबंगों, बाहुबलियों, भूमाफियाओं, एवं राजनेताओं व प्रभावशाली व्यक्तियों ने अवैध कब्जा करके करोड़ों रूपयों का लाभ उठा रहे है वहीं दूसरी ओर जिन मजदूरों का वास्तविक हक है वह भूखे मर रहे है।

 अवैध कब्जेधारियों ने सीलिंग की जमीन पर आलीशान मकानों का, दुकानों का, ढ़ाबों-एवं होटलों का, का निर्माण द्यकार्य कर चुके है, कालोनियों हेतु प्लांट काटकर अवैध रूप से बेच रहे है। सीलिंग एक्ट (कृषि) का उल्लंघन हो रहा है।

मांग है कि वास्तविक भूमिहीन एवं कृषि श्रमिकों को जो बी.एस.आई.लि. के कृषि फार्मो के शुगर व सोया प्लांट से सम्बन्धित है बेरोजगार हुये इन श्रमिकों को भूमि के बंटन का 5-5 एकड़ का प्राथमिक अधिकार दिलाया जावे। बीएसआई के मजदूरों के पीएफ एवं अन्य फण्ड बकाया है और कई मामले लेबर कोर्ट एवं अन्य अदालती कार्यवाही में लंबित है। ऐसे में फैक्ट्री की कुछ जमींन खुले बाज़ार में बेची जा रही है जो न्याय संगत नहीं है, इस पर शासन को तत्काल रोक लगानी चाहिए। एतिसाहिक बीएसई क्रिकेट मैदान के आसपास की जमीन के नक्शे विक्रय हेतु बाज़ार में जारी किए गए है ऐसे में क्रिकेट मैदान के ख़त्म होने की भी आशंका है जिसको लेकर प्रशासन को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा है यदि प्रबंधन की मंशा जमींन बेचने की है तो कि किसी भी स्थिति में नगर के एक मात्र क्रिकेट मैदान को खत्म नहीं होने दिया जाएगा।                                            

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश सिंह तोमर एवं आभार जमीर बहादुर ने किया। प्रमुख रूप से उपस्थितजनों में महेश शर्मा, भगवत सिंह परमार, गणेशदत्त चतुर्वेदी, प्रीतम दयाल चौरसिया, रमेश गुप्ता, देवेन्द्र गोस्वामी, उमेश दिसोरिया, शारदा चावला, कला बाई, के.के.रिछारिया, भगत सिंह तोमर, तारा यादव, अजय रैयकवार, यश यादव, तनष्कि त्यागी सहित बड़ी संख्या में श्रमिकजन उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments