प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित

सीहोर, 29 मई, 2026   सीहोर जिले में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने खेल, कला एवं संस्कृति, वीरता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हों।

   जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के पात्र बच्चे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

  आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज एवं उपलब्धियों का विवरण संलग्न करना अनिवार्य होगा। इस पुरस्कार का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना एवं उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है।

 अधिक जानकारी के लिए बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय जिला सीहोर के कक्ष क्रमांक-146 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9425366425 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments